अन्य खबरेंगढ़वाल मंडल

भाजपा ने पत्रकारों के संग मनाया दीपावली मिलन कार्यक्रम

देहरादून। भाजपा परिवार द्वारा पत्रकारों के संग दीपावली मिलन कार्यक्रम उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी पत्रकारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामना देते हुए उनके परिजनों समेत समस्त प्रदेश की खुशहाली की कामना की। हरिद्वार रोड रिस्पना पुल स्थित एक निजी संस्थान में हुए इस दिवाली मिलन कार्यक्रम में भाजपा मीडिया टीम की तरफ से सभी पत्रकार मित्रों से औपचारिक भेंट वार्ता की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान द्वारा सभी लोगों से व्यक्तिगत मिलकर दिवाली की बधाई दी।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों संग चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि आप लोग लोकतंत्र के चतुर्थ और अहम स्तंभ है, जिस पर निष्पक्ष एवं जन सरकारों की सरकार एवं समाज की भूमिका निर्भर करती है। वर्तमान दौर में जब देश विकास की नई ऊंचाइयों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है और दुनिया भर से नकारात्मक तौर तरीकों के हमले भी हमारे देश समाज पर बढ़ रहे हैं। ऐसे में समाज का आईना एवं आवाज होने के चलते, लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की मजबूती आप सभी पर भी निर्भर करती है। लिहाजा सभी से आग्रह है कि प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने के लिए समाज द्वारा अपनी भूमिका निर्वहन में आप मार्गदर्शक का काम करें। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने भी पत्रकारों को रोशनी के उत्सव की हार्दिक बधाई देते हुए सबके मंगल की कामना की। उन्होंने कहा आप सबके साथ एक राजनेता होने के नाते हम सभी का बहुत सम्पर्क रहता है। जिसमें समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं को लेकर आप सभी से हमें अनेकों सुझाव प्राप्त होते हैं, जो कहीं ना कहीं देश और प्रदेश की राजनीति और सरकारी कामकाज को बेहतर बनाने में योगदान में सहायक होते हैं। वही कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने सभी उपस्थित पत्रकारों को दीपावली की शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल एवं सफल भविष्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा यह दिवाली हम सब के जीवन में उमंग और उल्लास लेकर आए ताकि उसे प्राप्त ऊर्जा प्रदेश को आगे बढ़ाने में कारगर साबित हो। इस दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी संपूर्ण रावत कुलदीप रावत प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, हनी पाठक, कमलेश रमन एवं संपर्क प्रमुख हरीश चमोली भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button