यूट्यूबर अनुराग डोभाल तीन साथियों के साथ गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में प्रसिद्ध यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनके कुछ साथियों के खिलाफ मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस अनुराग और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने राज सिंह चैहान की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, तहरीर में राज सिंह चैहान ने बताया कि पांच अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वह हरिद्वार बाईपास स्थित एक कैफे के पास अनुराग डोभाल और उनके साथियों से मिलने गए थे। आरोप है कि करीब आठ बजे बातचीत के दौरान अनुराग डोभाल और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अनुराग डोभाल ने उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। वहीं, अन्य लोगों ने लोहे के हथियार और डंडों से हमला किया। आरोप है कि उन्हें वाहन से कुचलने का भी प्रयास किया गया। मारपीट में चोट लगने की बात तहरीर में कही गई है।राज सिंह चैहान ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन भी छीन ली गई। किसी तरह मौके से भागने के बाद आरोपियों की ओर से फोन और इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।तहरीर में अनुराग डोभाल के साथ अभय चैधरी, तपन पंडित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव, गुरु भाई समेत अन्य लोगों के नाम बताए गए। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। जिसके बाद अनुराग और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



