अन्य खबरेंगढ़वाल मंडल

ट्रक और लोडर की टक्कर में एक की मौत

देहरादून। बीती देर रात रायवाला थाना क्षेत्र में खांड गांव पुलिया के पास ट्रक और लोडर वाहन की टक्कर के बाद लोडर सड़क पर पलट गया। जिससे उसमें सवार चालक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। मौके पर पहंुची पुलिस ने चालक के शंव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों वाहन देर रात हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रायवाला थाना क्षेत्र में खांड गांव पुलिया के पास ओवरटेक करने के दौरान लोडर वाहन अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि लोडर वाहन, ट्रक से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर रायवाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त लोडर का निरीक्षण किया तो उसके अंदर तीन लोग मौजूद मिले। हादसे में लोडर चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य लोग घायल थे। पुलिस ने घायलों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त 22 वर्षीय देव सैनी निवासी किशनगढ़, अमरोहा के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के मुताबिक, देव परिवार का बड़ा बेटा था और घर की आजीविका चलाने की जिम्मेदारी उसी पर थी। महज आठ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
रायवाला थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही ट्रक और लोडर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button