अन्य खबरेंगढ़वाल मंडल

सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत

देहरादून। नेशनल हाईवे-74 पर दोराहा के पास बीते देर शाम बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। ब्रिज ओवर के नजदीक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन चालक को तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कनौरा निवासी 48 वर्षीय मुन्नालाल पत्नी जोसमीन के साथ बाइक से केलाखेड़ा रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में दोराहा के पास नेशनल हाईवे-74 पर ओवरब्रिज के नजदीक पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चार बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठा गया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।
आनन-फानन में ही कोतवाल नरेश चौहान और दोराहा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के बाद फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button